पीताम्बरा माई का राजस्थान में हो रहा भव्य रथ तैयार 4 मई को निकलेगी पीताम्बरा माई की शोभा यात्रा 
News

पीताम्बरा माई का राजस्थान में हो रहा भव्य रथ तैयार 4 मई को निकलेगी पीताम्बरा माई की शोभा यात्रा

Vaibhav Khare

पीताम्बरा माई का राजस्थान में हो रहा भव्य रथ तैयार 4 मई को निकलेगी पीताम्बरा माई की शोभा यात्रा

दतिया / दतिया में 4 मई को मनाये जाने वाले पीताम्बरा माई की जयंती गौरव दिवस दतिया उत्सव के लिए राजस्थान में एक भव्य रथ तैयार हो रहा है। सुनहरे रंग के इस रथ पर पीताम्बरा माई विराजमान होंगी और रथ यात्रा पीताम्बरा पीठ से प्रारंभ होकर पूरे शहर से निकलेगी ।

दतिया में 4 मई को मनाये जाने वाले दतिया उत्सव के लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं, लेकिन जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है। वह पीताम्बरा माई का रथ। रथ समिति ने रथ बनवाने के भारत के कई स्थानों का भ्रमण किया और जानकारी ली और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सबसे अच्छा रथ राजस्थान में तैयार होता है और रथ समिति के सदस्यों ने वहां सम्पर्क किया। अब यह रथ राजस्थान खैलाना में तैयार हो रहा है।

12 लाख 61 हजार की लागत से बनने वाले रथ को जो कारीगर तैयार कर रहे हैं। वह रथ बनाने का काम कई पीढ़ियों से कर रहे हैं। बैसे तो इसकी लागत बहुत ज्यादा होती लेकिन रथ बनाने वाले लोग भी मां पीताम्बरा के भक्त हैं, इसलिए उन्होंने सिर्फ रथ की लागत ही ली है। एक भव्य रथ तैयार हो रहा है। 6 फीट चौड़े, 11.6 फीट ऊंचे और लम्बे सुनहरे और सिल्वर कलर के भव्य रथ पर पीताम्बरा माई विराजमान होंगी।

रथ यात्रा पीताम्बरा पीठ से प्रारंभ होकर पूरे शहर से निकलेगी। बैसे तो पीताम्बरा पीठ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विख्यात शक्ति पीठ है और रोजाना हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आते हैं लेकिन जब मां पीताम्बरा भव्य रथ पर बिराज कर शहर में निकलेंगी तो वह नजारा निश्चय ही अद्भुत और अलौकिक होगा।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप