समाजसेवी रामप्रसाद मुखिया की छठीवीं पुन्य तिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि 
News

समाजसेवी रामप्रसाद मुखिया की छठीवीं पुन्य तिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय रामप्रसाद कुशवाहा उर्फ मुखिया की छठवीं पुन्य तिथि

Jhansi Bureau

समाजसेवी रामप्रसाद मुखिया की छठीवीं पुन्य तिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

चिरगांव झांसी- जनपद के चिरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम लुधियाई निवासी स्वर्गीय रामप्रसाद कुशवाहा उर्फ मुखिया की छठवीं पुन्य तिथि पर परिवार व ग्रामीणों ने मिलकर मुखिया की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उसके बाद दीप प्रज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया जी बहुत ही सरल स्वभाव धार्मिक व उदार प्रकृति के व्यक्ति थे उनका हर किसी से साथ हंसमुख स्वभाव रहता था चाहे छोटा सा बालक हो या वृद्ध। उन्होंने क्षेत्र में अपने कार्य एंव स्वभाव की पहचान बनाई है। वही मुखिया जी के नाती समाजसेवी बृजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम लोग दादाजी की याद पूरा क्षेत्र भूलता नहीं इसलिए बच्चे भी न भूल सके उनकी यादगार में प्रतिवर्ष शिक्षाप्रद खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया करते हैं पर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते एवं आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए केवल भावपूर्ण श्रद्धांजलि का ही कार्यक्रम किया गया।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।