पंकज भूखंड का स्थाई पट्टा पाकर बेदखली की चिंता से हुआ मुक्त।  
News

पंकज भूखंड का स्थाई पट्टा पाकर बेदखली की चिंता से हुआ मुक्त।

स्थाई भूमि का पट्टा मिलने से स्वरोजगार शुरू करने में भी काफी मदद मिलेगी

Vaibhav Khare

दतिया ,/ नगर की हीरा कॉलोनी निवासी पंकज कुशवाहा को मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत भूमि स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थाई पट्टा मिलने पर वे एवं उनका पूरा परिवार काफी खुश है इसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति बहुत आभारी हैं। दतिया नगर के हीरा नगर कॉलोनी में रहने वाले पंकज कुशवाहा ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना के तहत भूमि स्वामी अधिकार पत्र के साथ भूखंड का स्थाई पट्टा भी मिला है ।इसके मिलने से अब हमें जमीन से कोई बेदखल नहीं कर सकेगा।

उन्होंने कहां की स्थाई भूमि का पट्टा मिलने से स्वरोजगार शुरू करने में भी काफी मदद मिलेगी इसके लिए बैंक के माध्यम से ऋण भी प्राप्त हो सकेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी )के तहत भूखंड पर आवास बनाने हेतु सहायता भी मिल सकेगी ।उन्होंने बताया कि भूखंड मिलने से अब बेदखली की चिंता से भी मुक्त हो गए हैं । बरसों का भूखंड का मालिक होने का सपना भी पूरा हुआ।पंकज ने कहा कीयोजना में मिले भूखंड का स्थाई पट्टा एवं अधिकार पत्र मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हम बहुत आभारीहै।

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा