शादी का झांसा देकर युवक अलग-अलग स्थानों पर करता रहा दुष्कर्म 
News

शादी का झांसा देकर युवक अलग-अलग स्थानों पर करता रहा दुष्कर्म

युवती के साथ दुष्कर्म

Vaibhav Khare

👉दतिया / कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदौल मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ राजघाट कॉलोनी निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से युवक ने मना कर दिया। युवती जब अपनी मां, बुआ को साथ लेकर युवक के घर पहुंची और शादी करने को कहा। तो आरोपी ने अपनी मां के साथ मिलकर युवती और उसकी बुआ, मां के साथ मारपीट कर दी, एवं जातिगत अपमानित किया।

हरदौल मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवती मार्च 2019 से लव यादव नामक युवक के संपर्क में आई थी। तभी उनका मेल मिलाप बढ़ गया और लव यादव ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसके साथ अलग-अलग स्थानो पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में युवती ने जब लव से शादी करने की बात कही तो उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद युवती जब अपनी मां और बुआ के साथ लव यादव के घर पहुँची और शादी करने को कहा। तो लव ने अपनी मां के साथ युवती तथा उसकी बुआ, मा के साथ मारपीट की। युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर। लव यादव की तलाश शुरू कर दी है।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'