जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने कि तोड़फोड़ महिलाओ को पीटा, फायरिंग का लगाया आरोप 
News

जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने कि तोड़फोड़ महिलाओ को पीटा, फायरिंग का लगाया आरोप

Pankaj Rawat

जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने कि तोड़फोड़ महिलाओ को पीटा, फायरिंग का लगाया आरोप

झांसी। सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बावाय स्थित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को अवैध कब्जा बताकर एक पक्ष ने विरोध किया तो निर्माण कार्य करा रहे पक्ष ने उनकी जमकर मारपीट करते हुए फायरिंग की ओर अवैध कब्जे की नियत से बाउंड्री वॉल तोड़ दी। पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने कि मांग की है।

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम अम्बा वाय निवासी संग्राम सिंह व दर्जनों महिलाओ ने आज एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में एक जमीन पड़ी है। जो पुस्तेनी है, उसका बटवारा नही हुआ है। इसके बावजूद कुछ दबंगों ने धोखाधड़ी करके उक्त जमीन की रजिस्ट्री करा ली और निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य रोकने के लिए संग्राम सिंह व उसके परिजनों ने कई बार सीपरी पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने निर्माण कार्य नही रुकवाया। बार बार पुलिस से शिकायत करने पर दबंगों ने गत दिनों एक राय होकर दर्जनों की संख्या में हाथों में बंदूक लाठी डंडा लेकर आए ओर संग्राम सिंह व उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। इस हमले में संग्राम सिंह व इसके परिवार के लोग घायल हो गए। साथ ही आरोप लगाया है की दबंगों ने उसके घर पर फायरिंग भी की ओर उसकी जमीन पर बनी बाउंड्री वॉल तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी।

पीड़ित का आरोप है, की वह इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने 14 नंबर की सुबह थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया। आज संग्राम सिंह व उसके परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व सुरक्षा की मांग की है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप