राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक 
News

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक

Jhansi Bureau

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक

रिपोर्ट- सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा

मऊरानीपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पटेल प्रधान बसरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बबीना ब्लाक की ग्राम पंचायत ठाकुरपुरा के प्रधान रविंद्र यादव के साथ बबीना थानाध्यक्ष द्वारा की गई अभद्रता की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मऊरानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान रविंद्र यादव गांव के पीड़ित परिवार के साथ थाना पहुंचे थे जिससे थानाध्यक्ष एवं मुंशी द्वारा उनके साथ गाली गलौज कर कई घंटे उन्हें थाने में बैठाए रखा गया। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन द्वारा मामले की उच्च अधिकारियों से सही जांच कराए जाने की मांग बैठक के दौरान की गई।

इस दौरान संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री मऊदेहात प्रधान, जिला सचिव राजपाल सिंह प्रधान रुपाधमना, मनोज पटेल, लक्ष्मी कुशवाहा, संतोष कुशवाहा मनोज रैकवार, राहुल श्रीवास, कैलाश पटेल, अशोक कुशवाहा ढ़करवारा, उमेश मिश्रा भानपुरा, शिवकुमार दीक्षित पिपरोखर, रमेश कुशवाहा बिरगुआं, संजय राजपूत, दीपक मिश्रा लहचूरा, ठाकुरदास, अनिल पटेल गढ़वा, सुधीर यादव प्रधान स्यावनी आदि मौजूद रहे।

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विनिर्माण और अनुसंधान विस्तार हेतु ABB का भारत में लगभग 75 मिलियन डॉलर का निवेश