नैशनल लोक अदालत आयोजित
नैशनल लोक अदालत आयोजित 
News

नैशनल लोक अदालत आयोजित

Vaibhav Khare

नैशनल लोक अदालत आयोजित

दतिया|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री मधुसूदन मिश्रा दतिया के मार्गदर्शन में आज दिनांक: 14 मई 2022,शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला दतिया एवं तहसील न्यायालय भांडेर एवं सेवड़ा में किया गया।

जिला मुख्यालय दतिया में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री मधुसूदन मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्री एच.के.कौशिक प्रधान न्यायाधीश दतिया,श्री अजय कांत पांडे जिला जज,जी.सी.शर्मा जिला जज, श्री ऋतुराज सिंह चौहान जिला जज,श्री हेमंत सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्री रोहित श्रीवास्तव व्यवहार न्यायाधीश,श्री राजीव पटेल व्यवहार न्यायाधीश,श्री पूजा विजयवर्गीय व्यवहार न्यायाधीश,सूची स्वाति गोयल व्यवहार न्यायाधीश,श्री मुकेश रावत सचिव एवं जिला जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया,श्री बी.एम.सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सक्सेना एवं अन्य पदाधिकारी गण तथा अधिवक्ता गण न्यायालय कर्मचारी,बैंक,नगर पालिक,विद्युत विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

नेशनल लोक अदालत में जिला एवं तहसील स्तर पर 17 खंड पीठ का गठन किया गया है।जिसके द्वारा प्रिलि-लिटेग्रसन जिला एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों को सुना गया।

नेशनल लोक अदालत निम्नलिखित प्रकरण रखे जाकर निराकृत किये गए।

प्रकरण की प्रकृति,बैंक ऋण बसूली प्रकरण रखे गए प्रकरणों की संख्या-12180,निराकृत प्रकरणों की संख्या 51,समझौता राशि 2765 650,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 57,विद्युत बिल,रखे गए प्रकरणों की संख्या-550,निराकृत प्रकरणों की संख्या 50,समझौता राशि 90 30 00,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 50,जलकर-रखे गए प्रकरणों की संख्या- 224,निराकृत प्रकरणों की संख्या- 27,समझौता राशि 3943 37 लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 28, पारिवारिक विवाद-रखे गए प्रकरणों की संख्या 30,निराकृत प्रकरणों की संख्या 13,समझौता राशि 13 2104,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 26,भारत संचार निगम लिमिटेड रखे गए प्रकरणों की संख्या 00, समझौता राशि 00,लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 00, कुल योग-रखे गए प्रकरणों की संख्या 12985,निराकृत प्रकरणों की संख्या 141,समझौता राशि 4195 091, लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 161,न्यायालय में लंबित प्रकरणों की जानकारी,मोटर दुर्घटना क्लेम- रखे गए संख्या 107,निराकृत प्रकरणों की संख्या 17,समझौता राशि 57 95000,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 66,धारा 138 एन आई एक्ट प्रकरणों की संख्या 472,निराकृत प्रकरणों की संख्या 32,समझौता राशि 41 380 26,लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 58, राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण रखे गए प्रकरणों की संख्या 172,निराकृत प्रकरणों की संख्या 52 समझौता राशि 0 लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 114, विद्युत बिल रखे गए प्रकरणों की संख्या 1000,निराकृत प्रकरणों की संख्या 62,समझौता राशि 18 74 771,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 77,वैवाहिक विवाद-प्रकरण रखे गए प्रकरणों की संख्या 102,निराकृत प्रकरणों की संख्या 36,समझौता राशि 0 लाभान्वित बच्चों की संख्या 77,दीवानी मामले रखे गए प्रकरणों की संख्या 412,निराकृत प्रकरणों की संख्या 24,समझौता राशि,00 लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 34,अन्य प्रकरण रखे गए प्रश्नों की संख्या 198,निराकृत प्रकरणों की संख्या 27,समझौता राशि 62 5 000 ,लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या 44,कुल योग-रखे गए प्रकरणों की संख्या 2516,निराकृत प्रकरणों की संख्या 240,समझौता राशि 124 5 2797,लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 240,आदि राशि विभिन्न विभागों द्वारा जमा कराए गई।

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान