कार्यक्रम में मौजूद लोग  
News

हिन्दू जागरण मंच के तहत हुआ माँ बेटी सम्मेलन

बेटा भाग्य से और बेटी सौभाग्य से पैदा होती है

Vaibhav Khare

दतिया / जब घर मे बेटी पैदा होती है तो उसकी प्रथम गुरु उसकी मां ही होती है। माँ ही अपनी बेटी को संस्कारवान बनाती है। प्रायः देखा जा रहा है कि लव जिहाद समाज की एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है जिसमें हमारी बेटियां विधर्मियों के चंगुल में फंस कर अपना जीवन बर्बाद कर देतीं हैं। यह बात हिन्दू जागरण मंच के बेटी बचाओ के विभाग प्रमुख संजय दीक्षित ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में हिन्दू जागरण मंच के तहत आयोजित माँ-बेटी सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि माँ को अपनी बेटियों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए की वह किसी गलत संगत में न पड़े।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन की वीरांगना वाहिनी की जिला संयोजिका मानसी मुड़ोतिया ने कहा कि बेटा भाग्य से और बेटी सौभाग्य से पैदा होती है, घर की लक्ष्मी होती हैं बेटियां। उन्होंने कहा कि हम माओं को अपनी बेटियों से मित्रवत व्यवहार रखना चाहिए जिससे हमें उनके विषय मे सारी जानकारी हो कि उनका मित्र समूह कैसा है। क्या वह किसी गलत संगत का शिकार तो नहीं हो रहीं हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के विभाग सह संयोजक देवेंद्र मुदगल, विभाग सह संयोजक लोकेंद्र तोमर, प्रान्त सह विधि प्रमुख रामजी दंडोतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने लव जिहाद जैसे विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन वीरांगना वाहिनी की जिला सह संयोजिका रेनू गुप्ता व आभार व्यक्त जिला बेटी बचाओ प्रमुख कदम सिंह जादौन ने किया। कार्यक्रम के अंत में अथितियों ने संगठन के कार्यकर्ता सतेंद्र सिंह गुर्जर को बेटी बचाओ का सह जिला प्रमुख का दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री उदय परमार, जिला कोषाध्यक्ष आत्माराम झारखडिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर गोरे, जिला मंत्री अमन मिश्रा, जिला प्रचार प्रमुख अंकित समाधिया, नगर संयोजिका रेखा सेन, अंजली दीक्षित, सोनम शर्मा, श्वेता गोरे, रश्मि जादौन, सीमा कुशवाहा, प्रशांत सेन, शिवम दुबे, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बेटियां उपस्थित रहीं।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'