कैलाश कुशवाहा 
News

मोंठ: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत।

सर में चोट लगने से हुई मौत

Manoj Kumar

मोंठ: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत।

मोंठ/झांसी:रात करीब 9:00 बजे अमरा निवासी कैलाश कुशवाहा पुत्र मनोहर कुशवाहा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अमरा, को कस्बा के बाहर एक विवाह घर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए और मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

दरअसल ग्राम अमरा निवासी 28 वर्षीय कैलाश कुशवाहा की मोठ मैं एक मोमो की दुकान है। जहां से शाम को वह अपनी दुकान बंद कर, अपने घर ग्राम अमरा जा रहे थे। कस्बा मोंठ के बाहर एक विवाह घर के सामने जैसे ही वह पहुंचे। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सर में गंभीर रूप से चोट लग गई और वह किसी की जानकारी के अभाव में काफी समय तक वहीं पड़े रहे। जब राहगीरों ने वहां उन्हें गिरा देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचा दिया। जहां उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक उपचार दिया गया। परंतु कुछ ही समय बाद सर में अधिक चोट लगने के कारण, अधिक रक्तस्राव की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया