News

महज 16 घण्टे मे मोबाइल लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा मय लूटे हुये मोबाइल के पण्डोखर पुलिस की गिरफ्त मे

Jhansi Bureau

महज 16 घण्टे मे मोबाइल लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा मय लूटे हुये मोबाइल के पण्डोखर पुलिस की गिरफ्त मे ।

रिपोर्टर सुनील पटवा

मामला इस प्रकार है कि फरियादी सुनील पुत्र श्री मंगल सिंह कुशवाह उम्र 21 साल निवासी ग्राम खिरिया आलम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 29/10/21 के शाम करीबन 05.00 मैं अपने घर से खेत पर वनी कोठी पर जा रहा था तभी रास्ते में श्यामबिहारी की कोठी के पास पहुंचा तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति मोटर साईकिल डीलक्स से आया और चलती गाड़ी से मेरा मोबाइल एमआई रैडमी 4 को झपट कर लूट कर ले गया है ।

उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्र 202/21 धारा 392 ताहि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । तत्पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री अमनसिंह राठौर के निर्देशन मे , श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन व श्रीमान एसडीओपी महोदय दतिया श्री कर्णिक श्रीवास्तब के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पण्डोखर श्री विजयसिंह लोधी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त मोबाइल के लुटेरे को चिन्हित कर जौरी विशेपुरा तिराहे से आरोपी बन्टी जाटव पुत्र बलराम जाटव निवासी जौरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर घटना में प्रयुक्त लुटेरे की मोटर साइकिल को जप्त किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पण्डोखर विजय सिंह लोधी सउनि रामजुहार कुशवाह प्रआर राकेश यादव प्र.आर. रामकेश आर . महेश कौरव , आर शैलेन्द्र नौरोजी आर . उदयभान मआर मंजू रजक की सराहनीय भूमिका रही।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप