गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा वृद्धि को लेकर धीरू दाँगी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन 
News

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा वृद्धि को लेकर धीरू दाँगी के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला खरगोन एवं सेंधवा में हुए सांप्रदायिक दंगों में घायल हुए पुलिस अधीक्षक

Vaibhav Khare

दतिया /अखिल भारतीय दाँगी क्षत्रीय युवा संघ के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह धीरू दाँगी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति व महामहिम राज्यपाल के नाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश भार्गव को गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा बढ़ाये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।

मध्य प्रदेश के जिला खरगोन एवं सेंधवा में हुए सांप्रदायिक दंगों में घायल हुए पुलिस अधीक्षक व पुलिस कर्मियों को मद्देनजर मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दंगाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथही उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई बिना देरी किए हुए की गई। जिससे एक वर्ग विशेष दंगाइयों के समर्थन में एकजुट होता दिखाई दे रहा है।

हाल ही में नीमच जिले में डॉ नरोत्तम मिश्रा गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन को दंगाई समर्थकों की रैली में डॉ मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही व गोली मारने की खुलेआम धमकियां दी जा रही है।अतः उक्त दंगाइयों के विरुद्ध अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरू दांगी के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा बढ़ाई जाए साथ ही दंगाइयों के समर्थकों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावे ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रपाल सिंह दांगी भूपेंद्र सिंह दांगी सुभाष दांगी अभय दांगी पीयूष राय, मुकेश दाँगी, राघवेंद्र दाँगी, अजय दांगी एवं बड़ी संख्या में सजातीय बंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी अभय दाँगी कामद ने दी।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।