मऊरानीपुर-पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास 
News

मऊरानीपुर-पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास

Jhansi Bureau

पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास

रिपोर्टर पंकज रावत

112 पुलिस टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर बचाई जान

मऊरानीपुर -

मऊरानीपुर कि पुलिस ने सूझबूझ व तत्परता दिखाते आत्महत्या कर रहे युवक की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया। यूपी 112 की टीम द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की नगर में प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग 11 बजे मुहल्ला बजरिया में रहने वाले हरिश्चन्द्र रखोलिया ने यूपी 112 को फोन कर सूचना दी कि उसके पुत्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है और वह फांसी लगा रहा है। सूचना मिलने पर यूपी 112 के प्रभारी जगदम्बा प्रसाद दुबे पीआरबी 404 में तैनात उपनिरीक्षक हरविलास शुक्ला, प्रतीक दीक्षित, अशोक कुमार के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुँच गये।

उप निरीक्षक हरी विलास शुक्ला ने बताया सूचना मिलने पर हमारी टीम की खबर बस स्टैंड के पास खड़ी हुई थी तत्काल लोकेशन को देखते हुए हम शीघ्र युवक के घर पर पहुंच गए l

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा कि दरबाजा अंदर से बंद था तो पुलिस ने दरबाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया व कुर्सी के सहारे पंखे से फांसी का फंदा लगाने का प्रयास कर रहे युवक को नीचे उतार लिया ।

आत्महत्या करने पर उतारू आलोक कुमार रखौलिया ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई है। वह अपनी पत्नी व बच्चों को बहुत प्रेम करता है तथा उनके बिना नहीं रह सकता।

पुलिस की टीम ने युवक को समझाबुझाकर उसके परिजनों के देख-रेख में उपचार हेतु भेज दिया।

पुलिस टीम की सूझबूझ व तत्परता की लोग सराहना करते हुये प्रशंसा कर रहे है। मामले की जानकारी मिलने पर बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को उत्साबर्धन हेतु प्रशस्तिपत्र व नगद पुरूष्कार देने की घोषणा की है।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया