नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़े मांझी समाज - सिंह  
News

नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़े मांझी समाज - सिंह

इन्दरगढ़ में निषादराज जयंती के शामिल हुए सेंवढ़ा विधायक

Vaibhav Khare

दतिया। मांझी समाज मेहनतकश व सीधा सच्चा समाज हैं, समाज के लोगों से कहूंगा कि वह नशा पत्ता की लत छोड़े और अपनी नई पीढ़ी को शिक्षा से जोड़े, शिक्षा प्राप्त करने पर प्रगति संभव है। हमारे संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। यह विचार सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह ने इन्दरगढ़ में श्री रामजी बाबा एवं धार वाली माता मंदिर तालपुरा इन्दरगढ़ पर अखिल भारतीय जयवीर एकलव्य दल मांझी महासभा मप्र द्वारा आयोजित निषादराज जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर कही।

उन्होंने कहा कि मैं कार्यक्रम आयोजन समिति व मांझी समाज के लोगों को बधाई देता हूँ, समाज के लोग जिस कार्य क्षेत्र में क्रियाशील हैं, वह अपने-अपने कार्य में प्रगति, उन्नति करें। सब आगे बढ़े सफल हो।

कार्यक्रम के आरंभ में विधायक श्री सिंह ने निषादराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आयोजन समिति की ओर से सुनील केवट और कालीचरण मांझी ने विधायक घनश्याम सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में करन सिंह कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, केशव कुशवाहा व नीरज शर्मा उपस्थित रहे।

पूर्व सरपंच के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना-

विधायक घनश्याम सिंह ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मीरेन्द्र सिंह जाट के चाचा एवं ग्राम सेन्थरी के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह जाट के असमय दुःखद निधन पर उनके निवास पर पहुंच कर शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद ग्राम पिपरोआ निवासी राजा पाठक के पूज्य दादा जी बृजमोहन पाठक के असमय निधन पर उनके इन्दरगढ़ स्थित निवास पर जाकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल