पेट्रोल और डीजल पंपों पर रिजर्व स्टॉक रखें। 
News

पेट्रोल और डीजल पंपों पर रिजर्व स्टॉक रखें।

Vaibhav Khare

पेट्रोल और डीजल पंपों पर रिजर्व स्टॉक रखें।

कलेक्टर एवं जिला दण्ड़ाधिकारी श्री संजय कुमार ने त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित प्रत्येक पेट्रोल एवं डीजल पंप को रिजर्व में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि प्रत्येक पेट्रोल पंप एक हजार लीटर डीजल, 500 लीटर पेट्रोल रिजर्व स्टॉक में रखना होगा। उक्त रिजर्व स्टॉक का निस्तारण जिला दण्ड़ाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी एवं जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशों पर ही किया जा सकेगा। आदेश का उल्लंघन करने एवं अवहेलना करने पर निर्वाचन नियमो एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत् संबंधित पेट्रोल पंप के विरूद्ध वैधानिक एवं दाण्ड़िक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश 23 फरवरी 2022 तक लागू रहेगा।

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा