झाँसी: आत्मदाह प्रकरण में हिन्दू जागरण मंच ने डीआईजी से कि निष्पक्ष जांच कि मांग 
News

झाँसी: आत्मदाह प्रकरण में हिन्दू जागरण मंच ने डीआईजी से कि निष्पक्ष जांच कि मांग

Jhansi Bureau

झाँसी: आत्मदाह प्रकरण में हिन्दू जागरण मंच ने डीआईजी से कि निष्पक्ष जांच कि मांग

रिपोर्टर पंकज रावत

झाँसी। अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्यवाही न होने से दुखी महिला ने घर के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना से आक्रोशित हिन्दू जागरण मंच ने आज डीआईजी से भेंट करते हुए उन्हे ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण कि निष्पक्ष जांच कि मांग करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही व सीपरी, शहर सदर क्षेत्रों मे अवैध तरीके से खुले हुक्का बार को बंद करवाने कि मांग कि।

शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीआईजी से मिला ओर ज्ञापन देते हुए उन्हे बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र झरना गेट निवासी एक महिला ने आग लगा कर इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी दुकान पर अवैध कब्जा हो गया था ओर वह इसकी शिकायत करने दो बार पुलिस के पास गई थी। अगर पुलिस समय पर उसकी फ़रियाद सुनकर आरोपियों पर कार्यवाही करती तो महिला इस प्रकार का आत्मघाती कदम नहीं उठाती। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि इस प्रकरण कि गैर जनपद से जांच कराई जाए ओर महिला कि फ़रियाद न सुनने वाले उन पुलिस कर्मियो को सजा दी जाए। वहीं उन्होंने जनपद मे कई इलाकों मे खुलेआम चल रहे अवैध हुक्का बार भी बन्द कराने कि मांग कि है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि थानों कि पुलिस अवैध रुपया लेकर इन अवैध हुक्का बार को संरक्षण दे रही जिससे जनपद कि युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'