News

मोंठ क्षेत्र में आचार संहिता के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी की अगवानी में हुआ पैदल मार्च

Manoj Kumar

मोंठ क्षेत्र में आचार संहिता के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी की अगवानी में हुआ पैदल मार्च

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार तत्पर है और जनता के बीच में जाकर उन्हें शांति पूर्वक मतदान करने के लिए जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में आज एसडीएम सान्या छाबड़ा के निर्देशन में सर्कल पुलिस को लेकर क्षेत्राधिकारी मोंठ स्नेहा तिवारी की अगवानी में, ग्राम सेमरी तथा अमरा में पैदल मार्च किया गया। जिसमें असिस्टेंट कमांडेंट ओंकार महतो और उनकी 70 जवानों की सीआरपीएफ टीम ने भी हिस्सा लिया। वही कोतवाली मोंठ निरीक्षक रामप्रकाश, थाना प्रभारी पूंछ, प्रभारी चिरगांव प्रभारी ने समस्त पुलिस बल एवं सीआरपीएफ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर जनसाधारण को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ है तथा वह निडर और ईमानदारी से मतदान करें। जनता से कहा मतदान के संबंध में यदि आपको कोई भय या प्रलोभन देने की कोशिश करता है। तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दें।

क्षेत्राधिकारी मोंठ स्नेहा तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, इस मार्च का उद्देश्य जनता में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना तथा निडर एवं निष्पक्ष मतदान करने के लिए जागरूक करना था।

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में बिज़नेस, नेतृत्व और नीति से जुड़े 100+ दिग्गज एक मंच पर

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ