अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत संदिग्ध स्थल बिजौली, सिमरावारी पहाड़ी आदि पर दबिश दी गई 
News

अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत संदिग्ध स्थल बिजौली, सिमरावारी पहाड़ी आदि पर दबिश दी गई

रिपोर्टर - गुलजारी लाल

Jhansi Bureau

उ.प्र. विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत दिनाँक 22.02.2022 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त झाँसी व जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, श्री अंकुर गुप्ता प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक व थाना प्रेम नगर पुलिस के साथ अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत संदिग्ध स्थल बिजौली, सिमरावारी पहाड़ी आदि पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उक्त स्थल से *310 लीटर अवैध कच्ची शराब* बरामद कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत *04अभियोग* पंजीकृत कराए गए ।इसके अतिरिक्त देशी /विदेशी/बियर की दुकानों की सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान अपमिश्रण, नकली व जहरीली शराब के संबंध में विस्तृत परीक्षण किया गया, किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।