इंदरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद 
News

इंदरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद

शादी की खरीदी करने आए किसान से लूट, बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 1 लाख रुपए ले भागा

Vaibhav Khare

दतिया।इंदरगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, बदमाशों को नहीं खाकी वर्दी खौफ, इंदरगढ़ कस्बा में लूट ओर चोरी की घटना लगाता बढ़ती जा रही है। किसान से रुपयों से भरा बैग छीनकर ले जाने का यह 15 दिन में तीसरा मामला है। करीब 10 दिन पहले सर्राफा व्यापारी चंद्रप्रकाश को गोली मारकर बदमाश सोने-चांदी के जेवरात से भरे दो बेग लूटकर भागे थे। जिनका सुराग पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है। इसी बीच बीते शुक्रवार शाम को इंदरगढ़ के मेन बाजार से बदमाश एक किसान का रुपयों से भरा थैला छीनकर ले भागे।

घटना का शिकार हुए, किसान ने थाने में मामला दर्ज कराया है।भिटारी गांव के किसान निर्भय सिंह इंदरगढ़ बाजार में शुक्रवार को बेटी की शादी की खरीदी करने के लिए आया था। जैसे ही वह मेन बाजार पहुंचा, यहां पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसकी आंखों पर पाउडर फेंक दिया। किसान ने जैसे ही पाउडर साफ करने की कोशिश की, इसी बीच बदमाश उसके हाथ से थैला छीन कर भाग गए। किसान चिल्लाता रहा, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे।

बैग में एक लाख रुपए होने की जानकारी किसान ने दी है। किसान निर्भय सिंह ने बताया कि उसके परिवार में 2 मई को शादी है। वह खरीदी करने के लिए बाजार आया हुआ था। इसी बीच घटना घटित हो गई। किसान के थैला छीन कर ले जाने की घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई है।एएसआई नरेंद्र परिहार ने बताया कि किसान के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह