प्रेमिका मिलने नहीं आई तो प्रेमी ने किया सुसाइड 
News

प्रेमिका मिलने नहीं आई तो प्रेमी ने किया सुसाइड

नीम के पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Vaibhav Khare

दतिया।जिले में प्रेमी प्रेमिका का झगड़ा होने के बाद आत्महत्या का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बसई थाना क्षेत्र के गांव ककोड़ा का यह मामला है। जहां पर मामूली बात के झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की मां सुबह दैनिक क्रिया के लिए बाहर गई, तभी उसने देखा कि उसका 18 वर्षीय बेटा सरकारी स्कूल के पास लगे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक आशीष लोधी अपने परिवार के साथ गांव ककोरा में रहता था।

युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो इसी गांव की निवासी है। करीब 2-3 दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने आशीष से बात करना बंद कर दिया। इसी से आहत होकर आशीष ने आत्महत्या कर ली।शनिवार की रात आशीष अपने घर पर ही था। सुबह युवक की मां किसी काम से बाहर जा रही थी। तभी उसने देखा कि आशीष सरकारी स्कूल के बगल में लगे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदा पर लटका हुआ है। जिसे देखकर मां के होश उड़ गए। इतना ही नहीं मृतक आशीष के दोस्तों के अनुसार जान देने से एक दिन पूर्व आशीष ने युवती को कॉल किया था।

आशीष उसे मिलने के लिए बुला रहा था पर उसने फोन नही उठाया और मिलने भी नहीं आई। इसी से आहत होकर उसने फांसी लगाई होगी।पुलिस मामले की जांच में जुटी - प्रेमिका से बात न होने के बाद युवक ने खुद को खत्म कर लिया। इस मामले में बसई थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया है। उनका कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। ऐसी कई घटनाएं अक्सर सुनने को मिल जाती है। लोग मामूली बात पर आहत होकर जान देने की कोशिश करते है, जिसके बाद कुछ तो खत्म हो जाते है तो वहीं कुछ बच जाते है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने किसी करीबी से बात जरूर करनी चाहिए।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'