जालौन देवी पर सप्तमी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन 
News

जालौन देवी पर सप्तमी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

Jhansi Bureau

जालौन देवी पर सप्तमी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन

संवाददाता: पंकज रावत

माधौगढ़ (जालौन) रामपुरा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम कंझारी से 1 किलोमीटर दूर यमुना जी के किनारे एक प्राचीन मंदिर मां जालौन देवी जी का है जो हमारे जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर पर स्तिथ है।

प्रधान सिलाऊआ जॉगीर श्याम सिंह पाल ने बताया की नवरात्रि में विशाल मेला एवं जवारे वारी लेकर सैकड़ों की संख्या में भक्त मां जालौन देवी मंदिर पर बहुत दूर दूर से मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद की कामना करते हैं। सप्तमी के दिन से ही दूर दूर से लोग बारी लेकर आते हैं और वारी मां को अर्पित कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इसी दिन से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन होने लगता है जिसमें माधौगढ़ कमेटी के भक्तों के द्वारा प्रतिवर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जो कि सुबह से लेकर देर शाम तक अनवरत चलता रहता है जिसमें दूर दूर से आए माता रानी के भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसकी माधौगढ़ कमेटी के भक्तों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।

माधौगढ़ कमेटी के द्वारा क्षेत्र बासियों से अनुरोध किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल