News

जिला निवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे

Jhansi Bureau

जिला निवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे

रिपोर्टर- भगवान सिंह ठाकुर

जिला निवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो गई है प्रातः 8:30 पर अचानक घने बादल आसमान में छा गए देखते ही देखते तेज बारिश के साथ तेजी से ओले गिरने लगे ग्रामीण क्षेत्रों में 50 ग्राम से 100 ग्राम तक की बड़े ओले गिरने से गेहूं की नई फसल नष्ट हो गई है किसान अपनी किस्मत के लिए कोष रहा है पिछली दोनों फसलें खरीफ व रबी दोनों फसलें बारिश ना होने के चलते बर्बाद हो गई थी ! जिसमें किसानों ने भरपूर बीज व खाद लगाकर खेतों की जुताई का खर्च करके बड़ी मेहनत के साथ फसल बोई थी पर किसानों के हाथ कुछ भी नहीं लगा ! ऐसी स्थिति में किसानों ने इस वर्ष अच्छी बारिश के चलते खुशी खुशी अपने खेतों में सब कुछ दांव पर लगा कर फसल बोई थी जो आज ओलाब्रष्टी की भेंट चढ़ गई अब देखना यह है कि कृषि विभाग एवं कोऑपरेटिव सोसायटीयौ द्वारा किसानों से हर वर्ष वसूली जा रही बीमा की राशि के बदले में किसानों को ओलावृष्टि से हुई क्षति की पूर्ति की जाती है या नहीं ! या फिर सरकार की उदारवादी नीति के चलते किसी हीला बहाने के चलते किसानों को बीमा की राशि प्राप्त करने से वंचित रहना पड़ सकता है |

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर