News

स्टार्टअप के लिए गुजरात है बेस्ट राज्य !

Manthan

स्टार्टअप के लिए गुजरात है बेस्ट राज्य !

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रोमोशन (DIPP) द्वारा महत्वपूर्ण रैंकिंग जारी की गई है। यह रैंकिंग उभरते हुए उद्यमियों को राज्यों द्वारा कितना अधिक फ्रेंडली सिस्टम व सहयोग प्रदान किया जाता है, इस आधार पर की गई है। आपको बता दें, इस रैंकिंग प्रक्रिया में गुजरात टॉप पर रहा, नया बिजनेस शुरू करने के मामले में गुजरात सबसे बेस्ट राज्य है।

इस प्रक्रिया में 27 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। जिसका आधार राजकीय हस्तक्षेप के सात क्षेत्र व 38 कार्यवाई बिंदु थे, इसमें स्टार्टअप पॉलिसी, नीतिगत समर्थन, शुरुआती पूंजी, उद्भवन केंद्र, नवीनीकरण को बढ़ावा देना जैसे कई बिंदु शामिल थे।

इन सभी श्रेणियों में प्रदर्शन के आधार पर, राज्यों को बेस्ट परफ़ॉर्मर, टॉप परफॉर्मर, लीडर्स, आकांक्षी लीडर्स, उभरते हुए और नौसिकुआ राज्यों के रूप में मान्यता दी गई है। इसमें गुजरात बेस्ट परफ़ॉर्मर के रूप में सबसे ऊपर है. चार राज्य- कर्नाटक, केरल, ओडिशा और राजस्थान टॉप परफ़ॉर्मर केटेगरी में शामिल किया गए. वहीं आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना को लीडर्स की श्रेणी में रखा गया |

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को महत्वाकांक्षी लीडर्स के रूप में स्थान दिया गया है और असम, दिल्ली और गोवा जैसे आठ राज्यों को "उभरते राज्य" की श्रेणी में रखा गया है। बात रही उभरते हुए और नौसिकुआ राज्यों की तो उसमें चंडीगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने कहा कि, "यह प्रयोग सभी राज्यों में स्टार्टअप को बढ़ावा देने व पारिस्थितिकी तंत्र को सुधारने में मदद करेगा।" उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों जैसे- ऑनलाइन जानकारी प्रदान करने, नियमों को सरल बनाने, सार्वजनिक खरीद में वरीयता और उद्यम निधि की स्थापना करने में सभी राज्यों को विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस  रैंकिंग प्रक्रिया का विचार किसी भी राज्य को "शर्मिंदा" करना नहीं था, बल्कि उन्हें उभरते उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह सारी प्रक्रिया राज्यों की क्षमता विकास के लिए आयोजित की गई थी।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।