चार महिलाएं अवैध कच्ची शराब का विक्रय करती पकड़ी, मामला दर्ज 
News

चार महिलाएं अवैध कच्ची शराब का विक्रय करती पकड़ी, मामला दर्ज

Vaibhav Khare

चार महिलाएं अवैध कच्ची शराब का विक्रय करती पकड़ी, मामला दर्ज

दतिया। जिला आबकारी अधिकारी के एल भगोरा के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते टीम ने चार महिलाओ को अवैध कच्ची शराब का बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

जनाकारी के अनुसार दतिया जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में नशामुक्ति अभियान के तहत अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु सतत कार्यवाही के क्रम में 24 जनवरीको आबकारी आयुक्त के निर्देशन में व कलेक्टर दतिया संजय कुमार एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर नरेश चौबे के मार्गदर्शन में एवं जिला आबकारी अधिकारी दतिया के एल भगोरा के नेतृत्व में वरिष्ठ आबकारी उपनिरीक्षक टी आर वर्मा के द्वारा हमीरपुर कंजर डेरा पर दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान रोशनी पत्नी नीतेश कंजर, उम्र 21 वर्ष, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा के कब्जे से 04 बल्क लीटर कच्ची मदिरा, हंसो पत्नी विक्रम कंजर, उम्र 50 वर्ष, निवासी हमीरपुर कंजर डेरा के कब्जे से 05 बल्क लीटर कच्ची मदिरा, उषा पत्नी नीलेश कंजर उम्र 24 वर्ष निवासी हमीरपुर कंजर डेरा के कब्जे से 03 बल्क लीटर कच्ची मदिरा एवं रोड किनारे हमीरपुर कंजर डेरे पर एक जरी केन में 40 बल्क लीटर कच्ची मदिरा बेचते पकड़ा है। उपरोक्त समस्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 04 प्रकरण कायम किए गए। जब्त की गई 52 बल्क लीटर अवैध कच्ची हाथभट्टी मदिरा की अनुमानित कीमत 10400/- रुपये आंकी गई है। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, आबकारी आरक्षक मनीष यादव, लक्ष्मीनारायण मांझी एवं वाहन चालक दिनेश कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।