वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई 
News

वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई

सेवढ़ा रेंज के बीट बडेरा वन क्षेत्र से पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

Vaibhav Khare

दतिया।वन विभाग की अवैध खनन पर कार्रवाई, सेवढ़ा रेंज के वडेरा वन क्षेत्र से पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, डीएफओ प्रियांशी राठौड़ के निर्देशन में सेवढ़ा रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने

वन विभाग की टीम के सोमवार सुबह अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। सेवढ़ा रेंज के बडेरा वन क्षेत्र से पत्थरों का अवैध खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।वन रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सेवढ़ा वन क्षेत्र में बडेरा वन विभाग की टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे।इसी दौरान वन क्षेत्र से भिड़ ललवारी क्षेत्र का अवैध खनन कर पत्थरों को भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई दी। वन विभाग की टीम के द्वारा अवैध खनन कर पत्थरों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया गया। वनकर्मियों ने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर सेवढ़ा थाना पहुंचाया।इस दौरान वन रेंजर शैलेंद्र सिंह गुर्जर सहित सेवढ़ा वन अमला मौजूद रहा।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह