अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग एवं पुलिस का छापा, भागे लोग, मचा हड़कंप 
News

अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग एवं पुलिस का छापा, भागे लोग, मचा हड़कंप

आरा मशीन की कीमत लगभग एक लाख रूपए है

Vaibhav Khare

दतिया। डीएफओ प्रियांशी राठौड़ के निर्देशन में वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, वही शुक्रवार को आरा मशीनों पर वन विभाग रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर एवं धीरपुरा पुलिस ने का छापा, भागे लोग, मचा हड़कंप ग्राम जुझारपुर में अवैध आरा मशीनों के संचालन की शिकायतों को देखते हुए मुखबिर सूचना मिलते ही सेवढ़ा वन रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने वन टीम और धीरपुरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने जुझारपुर में अवैध रूप से संचालित हो रहे आरा मशीन पर छापेमारी की। वन विभाग की टीम की छापेमारी के दौरान आरा मशीन पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

आरा मशीन पर मौजूद लोग भाग निकले। मौके पर अवैध लकड़ी कटी हुई मिलने पर आरा मशीन और लकड़ी जप्त की। सेवढ़ा वन रेंजर शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि अवैध रूप से आरा मशीनों के संचालन की मिल रही शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई है। मौके से भाग निकले लोग और आरा मशीन की कीमत लगभग एक लाख रूपए है आरा मशीन को जप्त कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान वन रेंजर शैलेंद्र सिंह गुर्जर, धीरपुरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला सहित भारी संख्या में वन विभाग उड़नदस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा,

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल