कस्बा मोंठ में क्षेत्राधिकारी मोंठ की अगवानी में हुआ फुट मार्च 
News

कस्बा मोंठ में क्षेत्राधिकारी मोंठ की अगवानी में हुआ फुट मार्च

Manoj Kumar

कस्बा मोंठ में क्षेत्राधिकारी मोंठ की अगवानी में हुआ फुट मार्च

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर क्षेत्राधिकारी मोंठ स्नेहा तिवारी अपनी पुलिस टीम तथा सीआरपीएफ के साथ लगातार जनता के बीच में जा जाकर उन्हें विश्वास दिलाने का काम कर रही हैं, कि प्रशासन आपके साथ है।

इसी क्रम में आज क्षेत्राधिकारी की अगवानी में एरिया डोमिनेशन के तहत कस्बा मोंठ में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमें अपराधिक गतिविधियों में लिप्त नागरिकों को उनके निवास स्थान तक जाकर आगाह किया। वही जनसाधारण को शत प्रतिशत मतदान करने के संबंध में जागरूक किया और जनता को निर्देशित किया, कि मतदान करने के लिए अगर कोई उम्मीदवार आपको भय अथवा प्रलोभन देता है। तो उसकी सूचना तुरंत मोंठ पुलिस को दें। इसी के साथ क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने लोगों के बीच उपस्थिति दर्ज कराते हुए, विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी रक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर रामप्रकाश प्रभारी निरीक्षक थाना मोंठ, थाना प्रभारी समथर सहित सीआरपीएफ की टीम और पुलिस बल शामिल रहा।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'