तहसील सदर क्षेत्र के 03 व्यक्तियों को पराली जलाने का दोषी मानते हुये लगाया जुर्माना 
News

झाँसी: तहसील सदर क्षेत्र के 03 व्यक्तियों को पराली जलाने का दोषी मानते हुये लगाया जुर्माना

Pankaj Rawat

तहसील सदर क्षेत्र के 03 व्यक्तियों को पराली जलाने का दोषी मानते हुये लगाया जुर्माना

झाँसी डीएम रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जनपद मे विगत एक माह से पराली न जलाये जाने हेतु जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसके बावजूद जनपद में विगत एक माह में पराली/कूड़ा जलाने की अब तक 49 घटनाओं की जानकारी सैटेलाईट से प्राप्त हुई है, जिसमें 27 पराली की घटनायें पुष्ट हुई है जिसमे दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित तहसील द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा वसूली की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। साथ ही जिन दोषी व्यक्तियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा रहा था, जिसमें इनकी जॉंच कराकर अपात्र पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है तथा शेष दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

तहसील सदर क्षेत्र के 03 व्यक्ति श्री ठाकुरदास पुत्र श्री रामचरन, ग्राम बेहटापालर, श्री सुनील पुत्र श्री कोमल सिंह, निवासी जौरी बुजुर्ग एवं श्री बलवान पुत्र श्री तिजू, बड़ागॉंव को पराली जलाने की पुष्टि होने पर इनको दोषी मानते हुये जुर्माना लगाते हुये तहसील सदर द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

जयपुर के EV चार्जिंग स्टार्टअप ChargeJet ने ऐप-फ्री चार्जिंग फीचर लॉन्च किया है, जिससे ड्राइवर बिना कोई एप्लीकेशन डाउनलोड किए तुरंत स्कैन, पे और चार्ज कर सकते हैं।

94 वर्षीय बुज़ुर्ग पर सफलतापूर्वक हर्निया की रोबोटिक सर्जरी की गई - जाहिर है, अत्याधुनिक सर्जरी के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए