दतिया में मारपीट देर रात आपस में भिड़े 2 गुट 
News

दतिया में मारपीट देर रात आपस में भिड़े 2 गुट

दतिया में मारपीट,देर रात आपस में भिड़े 2 गुट,मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, केस दर्ज

Vaibhav Khare

दतिया में मारपीट देर रात आपस में भिड़े 2 गुट

दतिया।शहर के हृदय स्थल किला चौक पर बीच बाजार में रविवार रात को हुई दो गुटों की मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो गुटों के युवा आपस में भिड़ गए। युवा किस बात को लेकर आपस में उलझे हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका। बताया जा रहा है की, एक युवा की किसी बात को लेकर किसी से झड़प हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर हमला करने लगे। हालांकि कुछ देर बाद इस युवा को छुड़ाने के लिए उसके पक्ष के भी कुछ लोग उतर आए। इसी बीच झड़प का वीडियो सामने आया है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवा दो गुटों में आमने-सामने हो गए। जिसके बाद उनमें पहले लात घूसे और फिर बाद में बेल्टों को लेकर भी एक दूसरे पर वार करते नजर आए। हालांकि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ समय उपरांत खुद ही दोनों गुट के युवा तितर-बितर हो गए। इस दौरान चारों और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी। जिसमें कईयों ने उनकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।