News

बिकने वाली है घर-घर की चहेती EVEREADY बैटरी कंपनी, जानिए कौन है खरीददार 

Manthan

बिकने वाली है घर-घर की चहेती EVEREADY बैटरी कंपनी, जानिए कौन है खरीददार 

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

भारत के कोने-कौने में प्रचलित बैटरी और टॉर्च बनाने वाला ब्रांड 'एवरेडी' सौ साल से भी पुराना है। साल 1905 से 1990 तक इस कंपनी पर यूनियन कार्बाइड इंडिया कंपनी का मालिकाना हक रहा है। साल 1990 में खेतान परिवार द्वारा इस कंपनी के मालिकाना हक़ को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी गई।

कड़े संघर्ष के बाद खेतान परिवार ने बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया के खिलाफ जीत हासिल की और उस समय 300 करोड़ की रकम चुका कर कंपनी को अपने नाम कर लिया।

'एवरेडी इंडस्ट्रीज' बीएम खैतान की अगुवाई वाली विलियम्सन मैगर की फ्लैगशिप कंपनी है जिसमें बीएम खैतान के 45 प्रतिशत शेयर हैं। देश के सबसे पुराने कन्ज्यूमर ब्रैंड्स में से एक एवरेडी सूखी सेल बैटरी और टॉर्च क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालही में इस कंपनी को बेचने की तैयारी की जा रही है और इससे जुडी बोली भी मंगाई जा रही है।

रिपोर्ट्स में मुताबिक, बीएम खैतान ने इस कंपनी में अपने हिस्से के 45 प्रतिशत शेयर्स में से 30 प्रतिशत शेयर्स बेचने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए इन्होनें कोटक महिंद्रा बैंक का चयन किया है। कंपनी को बेचे जाने के पीछे की मुख्य वजह, पिछले कुछ सालों में बिक्री में आई कमी बताई जा रही है। इस कंपनी का शेयर प्राइस भी पिछले साल के मुकाबले आधा रह गया गया है। बता दें, हालिया मार्केट वैल्यू के अनुसार कंपनी की कुल कीमत 1,350 करोड़ रुपये है।

एवरेडी कंपनी हर साल लगभग 1.2 अरब से ज्यादा बैटरी और 2.5 करोड़ फ्लैशलाइट बेचती है। कंपनी के बिकने की खबर बाजार में आते ही कंपनी शेयर्स में अचानक से काफी उछाल देखने को मिला है।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह