होस्टल के कमरे में मिली कर्मचारी की लाश 
News

होस्टल के कमरे में मिली कर्मचारी की लाश

मेडिकल कॉलेज में निजी कम्पनी की तरफ से अटेंडर के पद पर पदस्थ थी मृतिका

Vaibhav Khare

दतिया। दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज के महिला होस्टल में एक महिला अटेंडर कर्मचारी की उसके कमरे में मृत अवस्था में लाश पड़ी मिली है। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब को जप्त कर पीएम के लिए भेजा है तथा आगामी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला अटेंडर मेडिकल कॉलेज मैं निजी कंपनी की तरफ से महिला अटेंडर कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। जिसका नाम विनीता शाक्य बताया जा रहा है।

हालांकि मृतिका की मृत्यु किस प्रकार हुई यह कहा नहीं जा सकता। जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। फिर भी मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच के उपरांत जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की लाश उसके हॉस्टल के कमरे में लगे हीटर के पास पड़ी हुई थी। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। महिला शादीशुदा है। वही जानकारी में आया है कि महिला अटेंडर काफी दिनों से अपने कमरे में बंद थी।

जब शव से दुर्गंध आने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके कमरे को खोल कर अंदर से उक्त महिला के शव को बाहर निकाला और जांच पतिक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है तथा मृतक महिला के परिजनों को भी सूचना कर दी गई है। इसके पश्चात पुलिस की कार्रवाई विवेचना में तब्दील हो गई है। जिसके बाद साफ हो सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'