कोरोंनाकाल के बिजली बिल माफ किये जायें- बगदा 
News

कोरोंनाकाल के बिजली बिल माफ किये जायें- बगदा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एडीएम को ज्ञापन देकर की मांग

Vaibhav Khare

दतिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने आज महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया जिसमें कोरोना काल के समस्त बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ करने की मांग की गई है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने एडीएम रूपेश कुमार उपाध्याय को यह ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समस्त घरेलू बिजली उपभोक्ताओ के कोरोना काल के बिल माफ किए जाने की घोषणा की गई थी लेकिन केवल 10 फीसदी ही उपभोक्ताओं के बिल माफ किये गए है।

एक किलो वाट के ही बिल माफ किये गए जबकि डेढ़ किलो वाट वालो को इसका लाभ नही दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने दी जानकारी कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किये जाएं किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाए। ग्रामीण एवँ शहरी क्षेत्रो में की जा रही बिजली कटौती बन्द की जाए।उक्त मांगे पूरी न किए जाने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी