News

चौरसिया समाज के‌ पदाधिकारियों व कार्यकारणी का चुनाव 26 जनवरी को

Pankaj Rawat

चौरसिया समाज के‌ पदाधिकारियों व कार्यकारणी का चुनाव 26 जनवरी को

झांसी चौरसिया समाज के पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों के लिए मतदान प्रक्रिया आगामी 26जनवरी को पानी वाली धर्मशाला के निकट श्री राम जानकी मंदिर में सम्पन्न होगी। चुनाव सम्बन्धी बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्याम बिहारी चौरसिया को मुख्य चुनाव अधिकारी, कमिश्नरी से सेवानिवृत्त रतनलाल चौरसिया, सुरेन्द्र नाथ चौरसिया, डॉ प्रभात चौरसिया व अधिवक्ता/पत्रकार राजेश कुमार चौरसिया को सामान्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी चौरसिया ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तथा नाम वापस लेने की तिथि 16 जनवरी 2022‌ है। मतदाता सूची कार्यकारी अध्यक्ष शम्भू दयाल चौरसिया के पास उपलब्ध है,जिसका अवलोकन कर नाम बढ़वाने के लिए आगामी 12 जनवरी तक आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि चौरसिया समाज अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदों व कार्यकारणी सदस्यों के लिए मतदान 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जाएगा।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।