मऊरानीपुर दमेले फील्ड के सामने अज्ञात कारणों के चलते जन सेवा केंद्र एवं बीज भंडार की दुकान में लगी आग 
News

मऊरानीपुर दमेले फील्ड के सामने अज्ञात कारणों के चलते जन सेवा केंद्र एवं बीज भंडार की दुकान में लगी आग

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Jhansi Bureau

मऊरानीपुर झांसी

जानकारी के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपनारायण पुत्र कन्हैयालाल कुशवाहा ने बताया कि रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते मऊरानीपुर में दमेले फील्ड के सामने उसकी दुकान कुशवाहा जन सेवा केंद्र एवं बीज भंडार में आग लग गई। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा आज गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे दुकान मालिक एवं फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार व फायर ब्रिगेड प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बड़ी मशक्कत के

बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कुशवाहा जन सेवा केंद्र में रखें कंप्यूटर, लैपटॉप, अन्य जरूरी कागजात सहित बीज भंडार की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया। वही पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा देने का आरोप भी लगाया है।

जिसकी शिकायत मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस से की इसके साथ ही पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय तहसील प्रशासन एवं राजस्व विभाग से नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की हैं।

रिपोर्ट विजय शर्मा की रिपोर्ट

धानुका एग्रीटेक ने तरबूज और खीरा फसल के लिए वैज्ञानिक समाधान सुझाए

VELVEX ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साझेदारी कर बाज़ार में अपनी उपस्थिति को तेज़ किया

अश्वारिन प्लस पाउडर के साथ बनाएं मजबूत मसल्स और पाएं दमदार ताकत

द सीईओ मैगज़ीन ने बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के लॉन्च की घोषणा की

मोरेपेन लैब्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार यूएसएफडीए निरीक्षण बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी के सफलतापूर्वक पास किया।