जिला प्रशासन के अरुचि के कारण दिव्यांग नहीं बन पा रहा सशक्त 
News

जिला प्रशासन के अरुचि के कारण दिव्यांग नहीं बन पा रहा सशक्त

Jhansi Bureau

जिला प्रशासन के अरुचि के कारण दिव्यांग नहीं बन पा रहा सशक्त-वैभव खरे

दतिया|हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग सशक्तिकरण हेतु सुगम्य भारत अभियान जैसी योजनाएं संचालित कर रहे हैं, ताकि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर सशक्त बनकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्माण करें परंतु जिला प्रशासन दतिया के अरुचि के चलते हुए दिव्यांग जनों का सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने का सपना पूरा होना असंभव नजर आ रहा है। तत्कालीन केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री माननीय श्री थावर चंद गहलोत द्वारा 1995 निराश्रित अधिनियम के अनुसार पत्र क्रमांक 45 दिनांक 27 फरवरी 2020 के माध्यम से कलेक्टर दतिया को पत्र लिखकर दिव्यांग जनों को नगर पालिका सीमा क्षेत्र के भीतर गुमटी हेतु भूमि प्रदान करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था।

उक्त पत्र पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर महोदय ने पत्र क्रमांक 553 दिनांक 5 मई 2020 एवं स्मरण पत्र क्रमांक 799 6 अगस्त 2020 से नगर पालिका दतिया दिव्यांग जनों के लिए स्थाई गुमटी नियमानुसार प्रदान करने के लिए कहा गया था। परंतु नगर पालिका प्रशासन के आरुचि पूर्ण रवैया के चलते दिव्यांग सशक्त नहीं बन पा रहे हैं। और ना ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में कोई प्रयास किए जा रहे है। एक ओर तो भारत सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के हितार्थ हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में श्री वंश गोपाल लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय दिव्यांग समिति में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नामित सदस्य वैभव खरे द्वार कई बार मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस संबंध में मुलाकात की गई लेकिन श्रीमान दुबे जी द्वारा हर बार बात को टाला जाता है

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की