ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत। 
News

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत।

नंदलाल अहिरवार निवासी बसोवा थाना ओरछा मप्र की मौके पर ही मौत हो गई

Jhansi Bureau

रिपोर्टर- मनोज कुमार


मंगलवार को मोंठ कोतवाली क्षेत्र के नेशनल 27 हाईवे बम्हरौली गौशाला के सामने, कानपुर से झांसी की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें फंसकर चालक दिनेश अहिरवार पुत्र नंदलाल अहिरवार निवासी बसोवा थाना ओरछा मप्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मृत चालक के साथी काशी यादव ने बताया वह ट्रैक्टर से अपेक्स डालने थाना एट के ग्राम जखौली गया हुआ था। वहां से लौटते समय वह अपने ट्रैक्टर से आगे और दिनेश अपने ट्रैक्टर को चलाते हुए पीछे आ रहा था। तभी उसका ट्रैक्टर असंतुलित होकर, बमरौली गौशाला के सामने पलट गया। जिसके नीचे फंसकर दिनेश की मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने मोंठ पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश ने पहुंचकर फंसे मृतक के शव को, जेसीबी के माध्यम से, ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी