अघोषित बिजली काटौती को लेकर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन 
News

अघोषित बिजली काटौती को लेकर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन

विद्युत विभाग की मनमानी तथा लापरवाही

Vaibhav Khare

दतिया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय से मोटरसाइकिलों पर सवार होकर विद्युत एस ई के ऑफिस का घेराव किया एवं ज्ञापन सौंपा। विद्युत विभाग की मनमानी तथा लापरवाही से उपभोक्ता तथा ट्यूबेल किसानों के हित में ठोस नियम बनाकर विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग की।

अघाेषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी वगदा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली का दावा करने करके भाजपा सरकार बनाई है। इसके बावजूद लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को 24 घंटे बिजली दी जाए। दांगी ने चेतावनी दी, जब तक सरकार 24 घंटे बिजली नहीं देगी तब तक सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे और किसान‌ को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे।

धानुका एग्रीटेक ने तरबूज और खीरा फसल के लिए वैज्ञानिक समाधान सुझाए

VELVEX ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साझेदारी कर बाज़ार में अपनी उपस्थिति को तेज़ किया

अश्वारिन प्लस पाउडर के साथ बनाएं मजबूत मसल्स और पाएं दमदार ताकत

द सीईओ मैगज़ीन ने बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के लॉन्च की घोषणा की

मोरेपेन लैब्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार यूएसएफडीए निरीक्षण बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी के सफलतापूर्वक पास किया।