मऊरानीपुर को जिला बनाने की फिर से मांग 
News

मऊरानीपुर को जिला बनाने की फिर से मांग

Jhansi Bureau

मऊरानीपुर को जिला बनाने की फिर से मांग

रिपोर्ट सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा

मऊरानीपुर । मऊरानीपुर को जिला बनाने के लिए एक बार फिर से मांग जोर पकड़ने लगी है। जिला बनाओ समिति के सदस्य हनीफ मलिक ने मुख्यमंत्री के नाम भेजें ज्ञापन में बताया कि मऊरानीपुर की तहसील एशिया की सबसे बड़ी तहसील है यहां से जिला मुख्यालय काफी दूर है जिससे ग्रामीणों का दिन सिर्फ आने जाने में ही निकल जाता है तथा सुदूरवर्ती ग्रामों के लोग तो समय से जिला मुख्यालय से वापस तक नही आ पाते है।

इससे पहले जिला बनाने के लिए गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री के नाम हजारों पोस्टकार्ड भी भेजे जा चुके है उन्होंने कहा कि जब तक मऊरानीपुर जिला नहीं बन जाता तब तक जिला बनाओ समिति की मांग जारी रहेगी। ज्ञापन में दीनदयाल गुप्ता, जयप्रकाश खरे, इमरान मंसूरी, जितेंद्र वर्मा, बीरेंद्र यादव, मानवेंद्र वर्मा, मुन्नीलाल यादव, शीतल महाराज आदि के हस्ताक्षर है।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।