डीन मेडिकल कॉलेज ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का कीया औचक निरीक्षण  
News

डीन मेडिकल कॉलेज ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का कीया औचक निरीक्षण

ओपीडी से अनुपस्थित डॉ निधि अग्रवाल सहायक प्राध्यापक स्त्री रोग विभाग को जारी किया जाएगा कारण बताओ नोटिस

Vaibhav Khare

आज दिनांक 06 मई को डीन दतिया मेडिकल कॉलेज ने , सीएचएमओ डॉ कुरेले, अधीक्षक अर्जुन सिंह और सिबिल सर्जन डॉ के सी राठौड़ और सहायक अधीक्षक डॉ सचिन यादव के साथ मैटरनिटी का औचक दौरा किया ।

इस दौरान महिला वार्डस के आसपास पुरुष अटेंडर्स बहुत ज्यादा संख्या में पाए गए ,जिस पर डीन डॉ उदेनिया ने सिविल सर्जन को सुरक्षा व्यवस्था सुधारने एवं अटेंडर्स के लिए पास के द्वारा प्रवेश देने की व्यवस्था करने को कहा। मैटरनिटी के विभिन्न विभागों के साथ साथ टीकाकरण केंद्र , एएनसी क्लिनिक, लेबर रूम, पोस्ट नेटल वार्ड इत्यादि का भी दौरा किया और विभागाध्यक्ष डॉ श्वेता यादव को सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा डीन डॉ उदेनिया ने मैटरनिटी की व्यवस्था भी देखी , इस दौरान स्त्रीरोग विभाग की ओपीड़ी से डॉ निधि अग्रवाल अनुपस्थित मिली , जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अधीक्षक डॉ अर्जुन सिंह को दिए ।

दशहरे पर सामने आएगा रामायण का एक नया पाठ: योगेश अरविंद पुराणिक की पुस्तक ‘Decoding The Ramayana’ आधुनिक मन की खोज से जोड़ेगी प्राचीन कथा को

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में बिज़नेस, नेतृत्व और नीति से जुड़े 100+ दिग्गज एक मंच पर

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग