नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को प्रदाय की बेटी जन्मोत्सव किट 
News

नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को प्रदाय की बेटी जन्मोत्सव किट

बेटी के जन्म पर उत्सव मनाकर बेटी का स्वागत करें

Vaibhav Khare

दतिया, शुक्रवार 8 अप्रैल बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय दतिया के मेटरनिटि वार्ड दतिया में जन्मी नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं का सम्मान कर बेटी जन्मोत्सव किट प्रदाय की। आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने कहा कि शासन द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ आदि के लिए बेटी बचाओं, बेटी पढाओं, लाडली लक्ष्मी जैसी विभिन्न योजनाएं महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है।

इस मौके पर उन्होंने नवजात बेटियों एवं उनकी माताओं को बेटी जन्मोत्सव किट प्रदाय की। कार्यक्रम के शुरू में जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने समाज में लिंग आधारित भेदभाव मिटाने के उददेश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढाओं योजना पर प्रकाश डाला और कहा कि अपने परिवार में बेटी के जन्म पर उत्सव मनाकर बेटी का स्वागत करें। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप

द सीईओ मैगज़ीन ने पूरे किए 11 वर्ष, बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 के पहले संस्करण की घोषणा

बिजनेस लीडर्स को एक मंच पर लाएगा द सीईओ मैगज़ीन बिजनेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

युवराज पराशर की ‘गुड़हल’ अब प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध