दतिया: स्वयंसेवी संस्थाओं को किया राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित  
News

दतिया: स्वयंसेवी संस्थाओं को किया राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

Vaibhav Khare
दतिया: स्वयंसेवी संस्थाओं को किया राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

दतिया: स्वयंसेवी संस्थाओं को किया राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

दतिया | सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निशक्तजन कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की 20 प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं को चयनित कर राष्ट्रीय प्रेरणा दूत अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड के लिए दतिया से श्री वंश गोपाल लोक कल्याण समिति के संचालक श्री वैभव खरे को सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान से श्री खरे को दिल्ली स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य आयुक्त निशक्तजन भारत सरकार श्री रंजन मुखर्जी एवं श्री प्रबोध कुमार सेठी संयुक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा सम्मानित किया गया। श्री खरे अपनी संस्था के माध्यम से हमेशा दिव्यांग जनों के उत्थान हेतु कार्य करते रहते हैं। वर्तमान में श्री खरे जिला विकलांग संघ के अध्यक्ष के पद पर आसीन है । एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग समिति में सदस्य के रूप में भी श्री खरे को नामित किया गया है। श्री खरे को यह सम्मान मिलने पर समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी जनों ने बधाइयां दी है। बधाई देने वालों में श्री आनंद शुक्ला श्री कपिल दुबे श्री अजय प्रताप सिंह परिहार (काका) राधा बल्लभ गुप्ता उत्तम शुक्ला आदि लोगों ने बधाइयां दी हैं

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'