चाय नाश्ते की गुमटी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग, हजारों रुपए का नुक्सान  
News

चाय नाश्ते की गुमटी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग, हजारों रुपए का नुक्सान

सिलेंडर से लीक होने से अचानक आग लग गई

Vaibhav Khare

दतिया /चाय नाश्ते की गुमटी में गैस सिलेंडर लीक होने के अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख भगदड़ देख आसपास के लोग वहां पहुंचे और पानी डालकर बुछाई आग। घटना न्यायालय के सामने स्थित कल्लू कुशवाहा कि चाय नाश्ते की गुमटी में लगी आग से हजारों रुपए का सामान जल कर हुआ खाक,जानकारी के मुताबिक दतिया न्यायालय के सामने दोपहर लगभग 2 बजे कल्लू कुशवाहा की चाय गुमटी में अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग। किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी।

सिलेंडर से लीक होने से अचानक आग लग गई। आग भड़कता देख लोग मौके से भाग खड़े हुए। आसपास खड़े लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लगातार सिलेंडर से गैस निकलने के कारण आग बुझ नहीं रही थी, पास में लगी पानी की बोरिंग से आग पर काबू पा लिया गया है। वही आग की लपटों में चाय की गुमटी में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। वही कल्लू कुशवाहा ने बताया कि चाय नाश्ता बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। प्रशासन से लगाई मदद की गुहार।

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में बिज़नेस, नेतृत्व और नीति से जुड़े 100+ दिग्गज एक मंच पर

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ