गोवंश गोलीकांड में गिरफ्तारी हेतु गौ सेवकों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन 
News

गोवंश गोलीकांड में गिरफ्तारी हेतु गौ सेवकों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

Vaibhav Khare

गोवंश गोलीकांड में गिरफ्तारी हेतु गौ सेवकों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

दतिया। शुक्रवार को गौ सेवकों द्वारा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया गया। उल्लेखनीय है कि 11 मई को भारतीय स्टेट बैंक आनंद टॉकीज के पास गाय के बछड़े को किसी अज्ञात अपराधी द्वारा गोली मार दी गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया गौ सेवकों एवं कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा के द्वारा बछड़े को पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। इसी क्रम में गौ सेवकों द्वारा बछड़े को गोली मारने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर को ज्ञापन दिया गया, इस मौके पर मुख्य रूप से गौ सेवक प्रवीण भोडेले, मनीष सोनी,नयन गोस्वामी,अनुराग शर्मा, योगेश कले,राहुल सोनी, शैलेष परिहार,उदयवीर सिंह परिहार,कुमार अभिषेक, पुष्पेंद्र बघेल, अभिषेक बघेल सीतापुर, राजा बाल्मिक, अखलेश दांतरे, आनंद राय,अनुराग शर्मा, संस्कार शर्मा, अक्षय रावत सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।