News

कलेक्टर ने रोकी लापरवाह शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि

Vaibhav Khare

कलेक्टर ने रोकी लापरवाह शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि

दतिया / कलेक्टर श्री संजय कुमार के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने, छात्रों एवं शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय, विकास खण्ड़ स्तरीय दल एवं जनशिक्षकों के द्वारा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता न्यून पाने वाले, शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति, विद्यालय में साफ-सफाई का न होने अपने दायित्व के प्रति सजग न होने के कारण संबंधित शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए है।

कलेक्टर श्री कुमार द्वारा जिन शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के आदेश जारी किए है उनमें प्रा.वि. जसन्तपुरा में पदस्थ शिक्षक श्री हरीराम गौड़, सहायक शिक्षक प्रा.वि. खड़ौआ में पदस्थ शिक्षक श्री विनोद शर्मा, श्रीमती रजनी सिहारे, मा.वि. थरेट में पदस्थ श्रीमती मंजूर्बा, श्रीमती वैकुण्ठी राठौर, श्रीमती शमीम बानो, श्री ज्ञान सिंह बघेल, भृत्य श्री हरिदास राजपूत, प्रा.वि. नीमडांडा में पदस्थ श्रीमती शिवा गुप्ता, प्रा.वि. रानीपुरा में पदस्थ श्री दुर्गा प्रसाद शाक्य, श्री रामहजूर जाटव, मा.वि. नहला में पदस्थ श्री प्रेम नारायण जोशी, श्रीमती मनीषा पिरौनिया, श्री मुन्नी लाल वर्मा, प्रा.वि. एवं मा.वि. सिमिरिया में पदस्थ श्री कालका प्रसाद, श्री इंद्रजीत सिंह, श्रीमती शारदा उनया, श्रीमती कामाक्षी श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार लिटौरिया, प्रा.वि. रिछार में पदस्थ श्री अरविन्द्र दांगी, प्रा.वि. खिरियाकबीर में पदस्थ श्रीमती ओमलता खरे, श्री संतोष कुमार राणा, प्रा.वि. एवं मा.वि. कल्याणपुरा बुर्जुग में पदस्थ श्रीमती राजकुमारी द्धिवेदी, श्रीमती कमलजीत त्रिपाठी, श्री मनोज गुप्ता, प्रा.वि. रिछारी में पदस्थ श्री अरविन्द्र खरे, प्रा.वि. जखोरिया में पदस्थ श्री कमल किशोर शर्मा, मा.वि. बरगुवाॅ में पदस्थ श्री सुखसिंह कुशवाहा, श्रीमती किरन मंजुला एक्का, श्री मुकेश कान्त उपाध्याय, मा.वि. दिगुवाॅ में पदस्थ श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीमती शीतल कुचिया, श्री रामकुमार चतुर्वेदी, श्री हरविलास राजपूत, श्री रघुवीर सिंह राजपूत, श्री घनश्याम झाॅ, श्री सुरेन्द्रपुरी, मा.वि. खेरोना में पदस्थ श्री रामजी खरे, श्री चन्द्र प्राकश जाटव, श्री नरेन्द्र पाल सिंह चैहान, प्रा.वि. निभोना में पदस्थ श्री अनिल कुजूर, ईपीएस कुदारी में पदस्थ श्री बाबूलाल जाटव, ईपीएस हाई स्कूल परसौंदा गूजर मं पदस्थ श्री यादवेन्द्र शर्मा, श्री रामअनुग्रह गुर्जर, प्रा.वि. भर्रोली में पदस्थ श्री नरेन्द्र सिंह यादव, ईपीएस बरजोरपुरा में पदस्थ श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती रेणु शुक्ला, श्री विद्याराम जाटव, प्रा.वि. एवं मा.वि. करखड़ा में पदस्थ श्री भरत ओझा, प्रा.वि. पालीनूर में पदस्थ श्री रामकुमार परिहार, प्रा.वि. भोय में पदस्थ श्री कृष्ण प्रकाश खेर, श्री शैलेन्द्र पुरोहित, प्रा.वि. चरबरा में पदस्थ श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव के नाम शामिल है।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप