कलेक्टर संजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उडनू टोरीया का भ्रमण किया 
News

कलेक्टर संजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उडनू टोरीया का भ्रमण किया

Vaibhav Khare

कलेक्टर संजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उडनू टोरीया का भ्रमण किया

दतिया।कलेक्टर संजय कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत गोविंदपुर में स्थित उडनू टोरीया का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उडनू टोरिया में स्थापित हनुमान के दर्शन किये साथ ही बारादरी का भ्रमण कर विश्व विख्यात गामा पहलवान के अखाड़े को भी देखा।

भ्रमण के दौरान उनके द्वारा पर्यटन की संभावना एवं पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए सामुदायिक भवन बनाने एवं सोलर लाइट तथा हाई मास्क लगाने के संबंध में भी सीएमओ नगरपालिका अनिल दुबे एवं सरपंच गोविन्दपुर से चर्चा की|

इसके साथ ही उडनू टोरिया के शुध्द पर्यावरण को देखते हुए उनके द्वारा योग क्लास प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा की गयी। उनके द्वारा बताया गया कि दतिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उडनू की टोरिया का विकास भी किया जाना आवश्यक है।

भ्रमण के दौरान aceo जिला पंचायत धनंजय मिश्रा,cmo नगर पालिका अनिल दुबे,psa संभाग अध्यक्ष संतोष उपाध्याय,psa जिला अध्यक्ष अनुभव राय,इंजी अखलेन्द्र साहू,सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मधुर सेन,स्कूल संचालक अशोक यादव,सरपंच गोविन्दपुर आदि उपस्थित रहे।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल