कलेक्टर ने सुशासन दिवस पर शासकीय सेवकों को दिलाई शपथ 
News

कलेक्टर ने सुशासन दिवस पर शासकीय सेवकों को दिलाई शपथ

Vaibhav Khare

कलेक्टर ने सुशासन दिवस पर शासकीय सेवकों को दिलाई शपथ

दतिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को जिले में भी सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की और संकल्प लिया।कलेक्टर संजय कुमार ने शुक्रवार को सुबह न्यू कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए अधिकारी एंव कर्मचारियों को सुशासन दिवस पर शपथ दिलाई। इस दौरान शासकीय सेवकों ने संकल्प लेते हुए कहा कि अपनी सेवा के दौरान शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन कल्याण पर केन्द्रित तथा जबावदेही बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कलेक्टर ने शुरू में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी