मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ 
News

मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 20 हजार किसान भाईयों को भूमि के अधिकार अभिलेख वितरण किये गए

Vaibhav Khare

दतिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिला रीवा में स्वामित्व योजना का शुभारंभ कर 27 जिलों के किसान भाईयों को 82 लाख कृषक परिवारों को भूमि के अधिकार अभिलेख सिंगल किल्क कर पट्टे वितरण किये। जिसमें दतिया जिले के 20 हजार किसान भाई भी शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियोग्राफ के माध्यम से प्रदेश के 27 जिलों को जोड़कर स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया।दतिया जिले में दतिया विधान क्षेत्र में 7 हजार पांच सौ कृषक भाईयों एवं अन्य तहसील में 22 हजार 500 कृषक भाईयों को भूमि के अधिकार अभिलेख मिलेंगे।कार्यक्रम के दौरान आज न्यू कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत एवं जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सतीश यादव ने उपस्थित हुए किसानों को भूमि के अधिकार अभिलेख की प्रतियां वितरित की।कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, एसडीएम दतिया ऋषि कुमार सिंघई, नायब तहसीलदार श्रीमती शालिनी भार्गव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।