छग के स्वास्थ्य मंत्री टीएनएस देव अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे 
News

छग के स्वास्थ्य मंत्री टीएनएस देव अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे

पीठ पर पूजा अर्चना की, दतिया किला में हुआ आत्मीय स्वागत

Vaibhav Khare

दतिया /कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह के समधी साहब महाराजा सरगुजा रियासत टीएनएस देव गुरुवार को अल्प प्रवास पर दिल्ली से हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचे।यहां हवाई पट्टी पर सिंहदेव की अगवानी सेंवढ़ा विधायक महाराज घनश्याम सिंह ने की। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सिंह की पुत्री माण्डवी कुमारी (युवरानी सरगुजा रियासत) भी मौजूद रही।

मंत्री टीएनएस देव यहां से दतिया किला पहुंचे, यहां दरबार हॉल में दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया। सिंहदेव ने दरबार हॉल में प्रदर्शित पुराने चित्रों व ट्राफियों को करीब से देखा तथा इनके महत्व व इतिहास से विधायक घनश्याम सिंह ने परिचय कराया।

मंत्री टीएनएस देव ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री पीताम्बरा मंदिर पर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौशल सिंह यादव, शहर अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, रामू गुर्जर, केपी यादव, प्रदीप सेंवढ़ा, राघवेंद्र सिंह यादव, नीरज शर्मा आदि ने टीएनएस देव का फूल मालाएं पहना कर आत्मीय स्वागत किया।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप