श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया 
News

श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया

Pankaj Rawat

श्री गुरु राम दास जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया

दिनांक 9 नवम्बर 2027 को गुरूद्वारा श्री गुरू राम दास सिंह सभा सदर बाजार में

श्री गुरू राम दास जी का प्रकाश पर्व बडी श्रध्दा पूर्वक मनाया गया । सर्व प्रथम गुरूद्वारे के ग्रन्थी

भाई हरमीत सिंह जी खालसा द्वारा सहज पाठ समाप्ति की गई। । जिसके उपरान्त महिला

कीर्तन जत्थे द्वारा कीर्तन गायन किया गया । भाई अजीत सिंह व भाई बलबीर सिंह द्वारा कीर्तन व

कथा सम्पन्न हुई। सरदार एस के एस दुग्गल द्वारा श्री गुरू राम दास जी के जीवन पर प्रकाश

डालते हुऐ त्याग, बलिदान व कार्यों की महिमा का वर्णन किया व संगत ने बडे श्रध्दा के साथ इसे

सुना । इस अवसर पर सैकडो श्रध्दालू भक्तों ने हाजिर हो कर गुरू ग्रन्थ साहिब के समक्ष

श्रध्दापूर्वक अरदास करते हुए सरबत दा भला अर्थात सब के भले की प्रार्थना की । कार्यक्रम का

संचालन गुरूद्‌वारा श्री गुरू राम दास सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जी एस सलूजा द्वारा किया ।

इस अवसर पर सरदार हरविन्दर सिंह, सरदार कुलविन्दर सिंह फोकेला, सरदार तेजिन्दर सिंह,

सरदार सोनू बांगा, सरदार हैप्पी चावला, सरदार सुरिन्दर सिंह, सरदार सतनाम सिंह काके, राज

पाल अरोरा, सरदार भाग सिंह,सरदार जसवन्त सिंह सरदारनी सतनाम कौर उपस्थित रहें ।

अन्त में गुरू का अटूट लंगर के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद