बस ऑपरेटर यूनियन समय पर बसें भेजना सुनिश्चित करें 
News

बस ऑपरेटर यूनियन समय पर बसें भेजना सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने बस ऑपरेटर यूनियन की बैठक में दिए निर्देश

Vaibhav Khare

दतिया।त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान जिले में 25 जून एवं 1 जुलाई को चरणों में पंचायतों का मतदान संपादित कराये जाने हेतु नियुक्त मतदान दल के सदस्यों को मतदान केन्द्रों तक बसों से ले जाने एवं वापिस लाने हेतु बसों की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट में बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।

कलेक्टर संजय कुमार ने बस ऑपरेटर यूनियन संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक ले जाने एवं वापिस सुरक्षित लाने में बसों की अहम् भूमिका है। अतः निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए बस ऑपरेटर यूनियन समय पर फिट बसें भेजना सुनिश्चित करें। जिससे मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक समय पर रवाना किया जा सके। उन्होंने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में उपयोग में लाई गई बसों के किराये के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बस रवानगी स्थलों पर बस चालकों एवं परिचालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने चुनाव में उपयोग में होने वाली लॉग भी अपडेट कर देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती स्वाती पाठक ने बताया कि मतदान दलों के लिए 237 बसों की आवश्यकता है। बसों के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू हो गई है। झांसी से भी 24 बसे अधिग्रहण कर ली गई है।

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी

दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वेलनेस ऐप Insight Timer भारत में लॉन्च हुआ।

MMCF अवॉर्ड्स: सेवा, साहस और विरासत को सम्मानित करने की ऐतिहासिक परंपरा

जगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद