अवैध हथियारों की खेप के साथ बडोनी पुलिस ने किए दो बदमाश गिरफ्तार 
News

अवैध हथियारों की खेप के साथ बडोनी पुलिस ने किए दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में खुलासा कर की इनाम की घोषणा

Vaibhav Khare

दतिया। बडोनी पुलिस ने 11 अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। जिसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में किया है एवं सफलता पर बडोनी पुलिस को इनाम की घोषणा की है। गोपालपुरा तिराहे से पकड़े गए 2 हथियार बंद बदमाशों की निशानदेही पर 11 अवैध हथियार, 10 जिंदा कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद कर पकड़े गए बदमाश आदर्श यादव और दीपक उर्फ करीला यादव ने जान से मारने की नियत से धर्मेन्द्र यादव को मारी थी गोली।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एसडीओपी दीपक नायक के मार्गदर्शन में सूक्ष्मता से विवेचना एवं विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि घटना आदर्श यादव पुत्र विनय यादव निवासी बडोनी दीपक उर्फ करीला यादव पुत्र स्रूरप यादव निवासी बडोनी के द्वारा घटित की गई है।

प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आदर्श यादव और दीपक उर्फ करीला यादव की लगातार तलाश की जा रही थी कल दिनांक 28 l3l 2022 को मुखबिर तंत्र व से सूचना मिलते ही गोपालपुरा तिराहे के पास से घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिन पर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमो लेख पर आरोपी दीपक करीला यादव की निशानदेही से आरोपी के घर कस्बा बडोनी एक देसी कट्टा 315 बोर एक जिंदा राउंड तथा एक खाली खोखा, मोबाइल जप्त किया गया।

आरोपी आदर्श यादव की निशानदेही से उसके घर से एक सिंगल शॉट बंदूक 315 बोर की अधिया, 6 देसी कट्टा ,32 बोर की दो रिवाल्वर, 315 बोर के चार जिंदा राऊड 32 बोर के जिंदा राउंड 1 बुलेट मोटरसाइकिल एक मोबाइल विधिवत जब्त किया गया। आरोपी प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी की गई। इनकी रही भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर उपनिरीक्षक बंदना शाक्य ,राजेंद्रें सिंह पुटठा राम सिंह राजू गुर्जर हेमंत सिंह सूरज यादव भूपेंद्र सिंह की एवं भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ौनी पुलिस को 20 हजार का इनाम की घोषणा की।

कानून, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं व्यवसाय में जे.जी.यू. की ऐतिहासिक वैश्विक रैंकिंग: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026

सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की